Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»मनोरंजन»रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां
    मनोरंजन

    रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां

    News DeskBy News DeskNovember 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
     रॉबर्ट पैटिनसन (Robert Pattinson) को नया जेम्स बॉन्ड बनाने पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां 007 सीरीज के कुछ फैंस इस बात को लेकर कॉन्फिडेंट हैं कि ट्वाइलाइट अभिनेता इस रोल के साथ पूरा जस्टिस करेंगे, तो वहीं कुछ के मन में अभी भी कई सवाल हैं।

    इसी बीच, लंदन में 'द ओडिसी' की स्क्रीनिंग के दौरान ब्रिटिश खुफिया एजेंसी MI6 का नया एजेंट बनने पर रॉबर्ट पैटिनसन का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया। जिसे पाकर बैटमैन एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन काफी खुश नजर आए।

    टॉम हॉलैंड सहित द ओडिसी के कलाकारों ने जताई खुशी
    लंदन में 'द ओडिसी' की स्क्रीनिंग के दौरान का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें रॉबर्ट फिल्म की कास्ट एंड क्रू के साथ दिखाई दिए। उसी दौरान रॉबर्ट पैटिनसन के नए जेम्स बॉन्ड (James Bond) बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए होस्ट ने कहा, "बधाई हो, मुझे यकीन है कि यहां मौजूद सभी लोगों के लिए ये बहुत बड़ी खुशी है। हमारा नया बॉन्ड। मुझे पूरी उम्मीद है कि भविष्य में कभी हमें इस बारे में विस्तार से बात करने का मौका मिलेगा।"

    उन्होंने आगे कहा, "फिलहाल हम आपके द ओडिसी में एंटीनस के किरदार को सेलिब्रेट करने के लिए यहां हैं। तो रॉबर्ट और उनके फैंस को इस हफ्ते मिली शानदार खबर के लिए जोरदार तालियां।" होस्ट के ऐसा कहने और लोगों से मिले सम्मान के बाद रॉबर्ट पैटिनसन ने सिर झुकाकर स्टेज से ही फैंस का इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया अदा किया। उस दौरान द ओडिसी के लीड अभिनेता टॉम हॉलैंड भी रॉबर्ट के लिए तालियां बजाते दिखे।

    क्रिस्टोफर नोलन ने रॉबर्ट के जेम्स बॉन्ड बनने पर की मस्ती
    इससे पहले, बीते हफ्ते रॉबर्ट पैटिनसन को द ओडिसी के प्रमोशन से जुड़े कई इवेंट्स में शामिल होना था, जिसमें एकेडमी म्यूजियम में गिल्ड सदस्यों और अवॉर्ड वोटर्स के लिए एक कास्ट पैनल, 'क्रिटिक्स चॉइस' की एक ग्लोबल प्रेस कॉन्फ्रेंस और 'गवर्नर्स अवार्ड्स' शामिल थे। हालांकि, जेम्स बॉन्ड के नाम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट से एक हफ्ते पहले ही उन्होंने इन सब कार्यक्रमों से अपना नाम वापस ले लिया था।

    मंगलवार को हुई द ओडिसी की स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म में रॉबर्ट के किरदार का जिक्र करते हुए क्रिस्टोफर नोलन ने डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग से मजाकिया अंदाज में कहा, "रॉबर्ट पैटिनसन अब तक के सबसे कायर जेम्स बॉन्ड हैं।" जिसके बाद स्पीलबर्ग ने भी चुटकी लेते हुए कहा, "मुझे हैरानी है कि आपकी फिल्म की वजह से ही तो उन्हें इस रोल के लिए नहीं चुना गया।"

    शाही परिवार ने भी दी थी नए जेम्स बॉन्ड को बधाई
    इससे पहले हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन को नया जेम्स बॉन्ड बनने पर किंग चार्ल्स तृतीय के शाही परिवार की तरफ से भी बधाइयां दी गई थीं, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'मैजेस्टी की सीक्रेट सर्विस में स्वागत है'।

     

    News Desk

    Related Posts

    दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले

    November 21, 2026

    ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति

    November 21, 2026

    अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू समेत सितारे पहुंचे

    November 21, 2026

    सलमान खान ने हेटर्स को दिया जवाब, बोले- मेरी बुराई करके फॉलोअर्स बढ़ा रहे हो तो करते रहो

    November 21, 2026

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ

    November 20, 2026

    सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा

    November 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका

    November 21, 2026

    पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप

    November 21, 2026

    संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा

    November 21, 2026

    सगे रिश्तेदारों में शादी पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

    November 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.