Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»देश»सगे रिश्तेदारों में शादी पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
    देश

    सगे रिश्तेदारों में शादी पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

    News DeskBy News DeskNovember 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सगे रिश्तेदारों में शादी पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    नजदीकी खून के रिश्ते में शादी करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने करीबी रिश्ते में शादी करने को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि रक्त संबंधियों के बीच विवाह करने से नुकसान होता है और इसके बारे में लोगों को जागरूक करना चाहिए। दरअसल बेंगलुरु की रहने वाली एक दृष्टिबाधित स्टूडेंट ने सुप्रीम कोर्ट में बताया था कि उसके माता-पिता रक्त संबंधी हैं। उन दोनों की वजह से उसे जन्मजात अनवांशिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा
    सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि कोर्ट इस तरह की शादियों पर रोक नहीं लगा सकता है। हालांकि इसको लेकर कानून बनाया जा सकता है और वह संसद के दायरे में आता है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी करते हुए पुछा है कि क्या इस तरह की शादियां रोकने के लिए कोई कानून लाया जा सकता है?

    सुप्रीम कोर्ट ने माना, रक्त संबंधियों से शादी करने पर होती है परेशानी
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शादी किससे करना है यह तो किसी की भी निजी पसंद होती है। कोर्ट इसपर रोक नहीं लगा सकता । लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि करीबी रक्त संबंधियों से शादी करने पर सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में लोगों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में या तो रोक लगाने के लिए कोई कदम उठाना चाहिए या फिर लोगों को जागरूकर करना चाहिए।

    याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि दक्षिण के राज्यों में करीबी रक्त संबंधियों के बीच शादी का प्रचलन ज्यादा है। इस तरह की लगभग 30 फीसदी शादियां होती हैं। इस वजह से सेहत से जुड़ी दिक्कतें भी होती रहती हैं। इसपर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि इस बात को लेकर आंगनवाड़ी या फिर पंचायत के स्तर पर जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे की वैज्ञानिक सोच और कारण को लोगों के सामने रखा जाना चाहिए।

    मुस्लिम पर्सनल लॉ में इस तरह की शादियों को मान्यता
    आपको बता दें कि मुस्लिम पर्सनल लॉ में करीबी संबंधियों के बीच शादी को मंजूरी है। हालांकि हिंदू मैरिज ऐक्ट में कुछ रिश्तों में शादी करने पर रोक है। हालांकि इसको लेकर कोई बहुत कड़ा कानून नहीं है।

    ऐडवोकेट अंजुमन त्रिपाठी के माध्यम से फाइल की गई याचिका में चिकित्सा विज्ञान का हवाला देकर बतया कि ब्लड रिलेशन में शादियां करने पर बच्चों में विकृतियां आ सकती हैं। ऐसे मामलों में जन्मजात विकृति, अंधा या बहरा होना, विकास में कमी, विकलांगता, शिशुओं की मृत्यु और खराब स्वास्थ्य का खतरा बना रहता है।

    News Desk

    Related Posts

    EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट

    November 21, 2026

    पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप

    November 21, 2026

    संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा

    November 21, 2026

    अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा

    November 21, 2026

    आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त

    November 21, 2026

    IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त

    November 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट

    November 21, 2026

    अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट

    November 21, 2026

    PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका

    November 21, 2026

    पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप

    November 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.