Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»देश»IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त
    देश

    IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त

    News DeskBy News DeskNovember 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    इंडसइंड बैंक ने अपने पूर्व CEO सुमंत कथपालिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बैंक ने अनुशासनात्मक जांच पूरी होने के बाद उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। बता दें बैंक के डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में अकाउंटिंग की गड़बड़ियों से करीब 1,959.98 करोड़ रुपये का असर पड़ा था।

    बर्खास्तगी के साथ ही बैंक ने उनकी सैलरी और बोनस पर मालुस और क्लॉबैक प्रावधान लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत बैंक मार्च 2020 से अब तक दिए गए बोनस और वैरिएबल पे की रकम वापस लेने की कार्रवाई कर सकता है। बता दें बैंक में गड़बड़ियों की जिम्मेदारी लेते हुए कथपालिया ने 29 अप्रैल 2025 को MD और CEO पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद भी वह बैंक के कर्मचारी बने रहे। बाद में 18 जून 2025 से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था।

    20 नवंबर को लिया फैसला
    इंडसइंड बैंक के बोर्ड ने 20 नवंबर 2026 को बैठक में कथपालिया की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया। मामले की जांच बॉम्बे हाईकोर्ट के एक पूर्व जज ने की थी। उन्होंने 18 नवंबर को अपनी रिपोर्ट बैंक को सौंपी।

    मार्च 2020 से लागू होगा नियम: बैंक ने 24 मार्च 2020 से मालुस और क्लॉबैक प्रावधान लागू करने का फैसला किया है। इसी दिन कथपालिया ने MD और CEO का पद संभाला था।

    लौटानी पड़ सकती है बोनस की रकम: क्लॉबैक के तहत बैंक पहले दिए गए बोनस और अन्य वैरिएबल वेतन की रकम वापस मांग सकता है। हालांकि, वसूली की कुल रकम अभी सामने नहीं आई है।

    क्या है पूरा मामला
    इंडसइंड बैंक में मार्च 2025 में डेरिवेटिव सौदों की अकाउंटिंग में गड़बड़ी सामने आई थी। जांच में पता चला कि कुछ सौदों की गलत अकाउंटिंग के कारण बैंक के खातों में ऐसे मुनाफे दर्ज किए गए, जो वास्तव में नहीं हुए थे। इस खुलासे के बाद बैंक को अपने वित्तीय नतीजों में बड़ा नुकसान दर्ज करना पड़ा। मामले के सामने आने के बाद बैंक के कई सीनियर अफसरों पर कार्रवाई हुई थी।

    बता दें सेबी ने भी सुमंत कथपालिया और चार अन्य लोगों को प्रतिभूति बाजार में कारोबार करने से बैन किया हुआ है। यह कार्रवाई बैंक के शेयरों में कथित 'इनसाइडर ट्रेडिंग' के एक मामले के संबंध में की गई है। इसके अलावा, सेबी के एक अंतरिम आदेश के अनुसार, नियामक ने इन पांचों व्यक्तियों से कुल 19.78 करोड़ रुपये की राशि जब्त कर ली थी।

    सेबी द्वारा प्रतिबंधित किए गए अन्य अधिकारियों में अरुण खुराना (जो उल्लंघन के समय बैंक के कार्यकारी निदेशक और डिप्टी CEO थे), सुशांत सौरव (ट्रेजरी ऑपरेशंस के प्रमुख), रोहन जथन्ना (GMG ऑपरेशंस के प्रमुख) और अनिल मार्को राव (कंज्यूमर बैंकिंग ऑपरेशंस के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी – CAO) शामिल हैं।

    News Desk

    Related Posts

    पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप

    November 21, 2026

    संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा

    November 21, 2026

    सगे रिश्तेदारों में शादी पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

    November 21, 2026

    अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा

    November 21, 2026

    आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त

    November 21, 2026

    IIT खड़गपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों के लिए शौचालय बनाने का भी उड़ाया गया मजाक

    November 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका

    November 21, 2026

    पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप

    November 21, 2026

    संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा

    November 21, 2026

    सगे रिश्तेदारों में शादी पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

    November 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.