Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»लाइफ स्टाइल»अचानक बेहोश होना मिर्गी का दौरा नहीं, जानिए लो बीपी और सामान्य बेहोशी से कैसे पहचानें अंतर
    लाइफ स्टाइल

    अचानक बेहोश होना मिर्गी का दौरा नहीं, जानिए लो बीपी और सामान्य बेहोशी से कैसे पहचानें अंतर

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अचानक बेहोश होना मिर्गी का दौरा नहीं, जानिए लो बीपी और सामान्य बेहोशी से कैसे पहचानें अंतर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मिर्गी का दौरा बिना किसी चेतावनी दिए अचानक आता है, पर क्या इसका मतलब यह है कि हमेशा यह मिर्गी का अटैक ही है? तो आइए इस भ्रम को दूर करने की कोशिश करते हैं और जानते हैं कि बेहोशी, बीपी लो और मिर्गी के बीच फर्क कैसे किया जाए।

    अचानक गिर जाना हमेशा मिर्गी का दौरा नहीं
    अचानक बेहोश होना या आंखों के सामने अंधेरा छा जाना डरावना जरूर हो सकता है, लेकिन यह हमेशा मिर्गी का संकेत नहीं होता। ऐसी बहुत सी और परेशानियां हैं जब व्यक्ति अचानक बेहोश हो सकता है, जैसे- सामान्य दौरे, बेहोशी या ब्लड प्रेशर का कम होना।

    मिर्गी के दौरे और सामान्य बेहोश होने की स्थिति को समझना बहुत जरूरी है, जिससे उसका इलाज भी ठीक ढंग से किया जा सके। आइए इन दोनों के बीच का अंतर समझते हैं:

    मिर्गी के लक्षण
    जब मिर्गी का दौरा पड़ता है, तो दिमाग में कुछ असामान्य इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी होती है जिससे ब्रेन थोड़े समय के लिए काम करना बंद कर देता है। इस दौरान मरीज को बेहोशी, झटके, मांसपेशियों में अकड़न, अजीब सेंसेशन और कंफ्यूजन जैसे लक्षण दिखते हैं।
    सामान्य बेहोशी के लक्षण

    वहीं, सामान्य बेहोशी को समझें तो पानी कम पीना, तनाव ज्यादा लेना, ज्यादा गर्मी में रहना, पोस्चर का बदलना जैसी वजहें अचानक गिरने का कारण बनती हैं। यहां ध्यान इस बात का भी दें कि बेहोश होने से पहले मरीज को पसीना, चक्कर आना, धुंधला दिखाई देना और मतली जैसे कई लक्षण दिख सकते हैं। जिनपर गौर किए जाने की खास जरूरत है।

    सिर्फ लक्षण नहीं इलाज का आधार
    ये लक्षण बेहोशी और मिर्गी में अंतर को समझने में मदद तो करते हैं, लेकिन केवल इनके आधार पर इलाज नहीं किया जा सकता है। इन संकेतों को पहचानने के बाद डॉक्टर के पास जाना सबसे अहम कदम है, क्योंकि इसके बाद ब्लड प्रेशर चेकअप, ईसीजी, ईईजी, ब्रेन इमेजिंग और ब्लड टेस्ट की मदद से अचानक गिरने की जड़ पता चल पाएगी। इस दौरान डॉक्टर मरीज की मेडिकल हिस्ट्री से भी इसका पता लगा सकते हैं।

    इसके अलावा, अगर किसी व्यक्ति को बार-बार बेहोशी, सांस लेने में तकलीफ और बिना किसी वजह के दौरे पड़ रहे हैं, तो इस लक्षण को मामूली कमजोरी समझकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। अपनी सेहत के लिए यह बात गांठ बांध लें कि किसी भी बीमारी के बाद किए जाने वाले इलाज से ज्यादा जरूरी है, उसके लक्षणों की तुरंत पहचान कर उसकी रोकथाम करना, क्योंकि इलाज से बेहतर बचाव है।

    News Desk

    Related Posts

    30-35 की उम्र में ही IVF का सहारा क्यों ले रहे कपल्स? जानिए तेजी से घटती फर्टिलिटी की बड़ी वजहें

    November 22, 2026

    महंगे हेयर स्पा पर खर्च करने की जरूरत नहीं, दही में मिलाएं ये 6 चीजें

    November 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

    November 22, 2026

    सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार

    November 22, 2026

    अचानक बेहोश होना मिर्गी का दौरा नहीं, जानिए लो बीपी और सामान्य बेहोशी से कैसे पहचानें अंतर

    November 22, 2026

    बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता

    November 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.