Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»विदेश»सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार
    विदेश

    सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वाशिंगटन
    अमेरिका के सिएटल-टैकोमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई. कुछ नकाबपोश आव्रजन अधिकारियों ने विमान में सवार हो रहे दो यात्रियों को जेट ब्रिज पर ही हिरासत में ले लिया. इस कार्रवाई के चलते लॉस एंजिल्स जाने वाली फ्लाइट में देरी भी हो गई.

    अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) ने 'एक्स' पर बयान जारी कर बताया कि सुबह करीब 8:05 बजे एक टारगेट मिशन के तहत मेक्सिको के नागरिक रिकार्डो लारोंडो मेंडोजा को गिरफ्तार किया गया, जो वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी देश में रह रहे थे.

    ये घटना सुबह करीब 8:10 बजे रवाना होने वाली अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट 1306 की बोर्डिंग के दौरान हुई. ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो में अधिकारी जमीन पर एक व्यक्ति से जूझते दिख रहे हैं, जबकि आसपास यात्री अपना सामान लिए खड़े हैं.

    अधिकारियों के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाई महिला
    वीडियो में एक महिला चिल्लाती हुई सुनाई दे रही है कि उसकी बेटी को ले जाया जा रहा है और उसके पास वर्क परमिट है. वो अधिकारियों के पैर पकड़कर रोती-बिलखती नजर आई.

    ICE के मुताबिक, झड़प के दौरान अधिकारियों पर गर्म कॉफी फेंकने के बाद सोफिया हर्नांडेज मेजिया नाम की एक यात्री को भी हिरासत में लिया गया. वो भी मेक्सिको की नागरिक हैं और वीजा अवधि से ज्यादा समय से रुकी हुई थीं. उन पर संघीय अधिकारी पर हमले के आरोप लग सकते हैं. एजेंसी ने कहा कि दूसरे यात्रियों ने भी काम में बाधा डालने की कोशिश की, जो एक संघीय अपराध है.

    बिना पूर्व सूचना के कार्रवाई पर एयरलाइन और गवर्नर ने उठाए सवाल
    अलास्का एयरलाइंस ने बिना किसी पूर्व सूचना के बोर्डिंग के दौरान की गई इस कार्रवाई पर चिंता जताई है. एयरलाइन ने कहा कि ये घटना प्रभावित कर्मचारियों और यात्रियों के लिए बेहद दर्दनाक रही है. कंपनी पोर्ट ऑफ सिएटल के साथ मिलकर ये जांच कर रही है कि क्या तय नियमों का पालन किया गया था.

    दूसरी ओर, वाशिंगटन के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने ICE के तरीकों को 'बेहद गैर-अमेरिकी' बताते हुए एजेंसी को खत्म करने की मांग की. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, 'ये वीडियो भयावह और रोंगटे खड़े करने वाला है. हमें आव्रजन प्रवर्तन और सीमा सुरक्षा की ऐसी प्रणाली चाहिए जो प्रभावी, नैतिक और मानवीय हो और आईसीई वैसा नहीं है. ये सुधार से परे है.'

    गवर्नर ने ये भी बताया कि वो जांच कर रहे हैं कि संघीय अधिकारी जेट ब्रिज तक कैसे पहुंचे और क्या उन्होंने कानून प्रवर्तन अधिकारियों के चेहरा ढकने पर रोक लगाने वाले राज्य के कानून का उल्लंघन किया है.

    श्रमिक नेताओं की आलोचना और एजेंसी का बचाव
    6,00,000 से ज्यादा श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करने वाली वॉशिंगटन स्टेट लेबर काउंसिल की अध्यक्ष अप्रैल सिम्स ने व्यस्त यात्रा सीजन के दौरान इस रुकावट की आलोचना की. उन्होंने कहा, 'एयरपोर्ट स्टाफ पहले से ही भारी तनाव झेल रहे हैं, यात्री पहले से ही परेशान हैं और शांति और विश्वास बहाल करने के बजाय, संघीय एजेंटों ने और डर और अराजकता फैला दी.'

    इस बीच, ICE ने अपने अभियान का बचाव करते हुए कहा कि संघीय अधिकारियों पर हमले या बाधा डालने वालों पर मुकदमा चलाया जाएगा. एजेंसी ने दावा किया कि उसके अधिकारियों के खिलाफ हमलों में 1,600%, वाहनों से हमलों में 3,300% और जान से मारने की धमकियों में 8,000% की भारी बढ़ोतरी हुई है.

    News Desk

    Related Posts

    पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा

    November 21, 2026

    अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट

    November 21, 2026

    अमेरिकी शेयर बाजार में AI बबल फूटा? एक हफ्ते में 6 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा

    November 21, 2026

    FBI पर फिर हुआ बड़ा साइबर अटैक, क्राइम डेटाबेस को हैकर्स ने बनाया निशाना

    November 21, 2026

    Peru Earthquake: पेरू में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, लीमा में कांपी धरती, संसद भवन कराया गया खाली

    November 21, 2026

    नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा

    November 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

    November 22, 2026

    सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार

    November 22, 2026

    अचानक बेहोश होना मिर्गी का दौरा नहीं, जानिए लो बीपी और सामान्य बेहोशी से कैसे पहचानें अंतर

    November 22, 2026

    बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता

    November 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.