Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»व्यापार»गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा
    व्यापार

    गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    दूध की आवश्यकता हर एक घर में है। ऐसे में दूध का रेट बढ़ने का सीधा असर आम-आदमी की जेब पर पड़ता है। कोल्हापुर डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव मिल्क प्रोडक्यूसर्स यूनियन (प्रचलित नाम गोकुल मिल्क यूनियन) ने दूध के रेट में इजाफा किया है। भैंस के दूध का रेट इस यूनियन ने 6 रुपये प्रति लीटर और गाय के दूध में 4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। इसकी जानकारी संगठन के चेयरमैन राजेश पाटिल ने दी है। बता दें, बढ़े हुए रेट शनिवार से ही लागू कर दिए गए हैं।

    राजेश पाटिल ने बताया कि यह फैसला सभी 25 डायरेक्टर्स ने सूखे के हालात को देखते हुए लिया है। बता दें, इसके अलावा संगठन ने किसानों से दूध खरीदने के रेट में भी इजाफा किया है। 3 रुपये प्रति लीटर भैंस के दूध में और 2 रुपये प्रति लीटर गाय के दूध में इजाफा किया गया है। यह नया रेट मार्च यानी 131 दिनों तक लागू रहेगा।

    मदर डेयरी और अमूल ने भी बढ़ाया है रेट
    इस साल अमूल और मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में दो बार इजाफा किया है। 12 नवंबर को गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने फ्रेश मिल्क के पैक की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। अमूल ताजा का रेट 2 रुपये प्रति लीटर मंहगा हो गया है। वहीं, अमूल गोल्ड फुल क्रीम का रेट 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गया है।

    मदर डेयरी ने भी दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में इजाफा किया है। इस ब्रांड ने 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी है। इस कंपनी के दूध अब 62 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, फुल क्रीम मिल्क का रेट 76 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है।

    इससे पहले इन ब्रांड्स ने मई 2026 में दूध की कीमतों में इजाफा किया था। तब दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

    दूध की कीमतों में इजाफे की वजह क्या है?
     जाने वाले हरा और सूखा चारा की कीमतों में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। जिससे किसानों का खर्च पहले की तुलना में बढ़ा है। गुजरात और महाराष्ट्र में कम बारिश की वजह से नया चारा भी प्रभावित हुआ है। यही वजह है कि दूध के रेट को कंपनियों ने बढ़ाया है।

    इसके अलावा मदर डेयरी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पैकेजिंग खर्च भी पहले की तुलना में 25 प्रतिशत बढ़ गया है। साथ ही शुद्ध दूध के पनीर की डिमांड में इजाफे ने भी मिल्क प्रोड्यूर्स पर मांग का दबाव बढ़ाय है।

    News Desk

    Related Posts

    सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल

    November 22, 2026

    भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा

    November 22, 2026

    Gold-Silver Price Crash: हफ्तेभर में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक सस्ती, क्या अभी और गिरेगी कीमत?

    November 21, 2026

    KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद

    November 21, 2026

    AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला

    November 21, 2026

    Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल

    November 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले, गांव में ही बिका 3850 क्विंटल मक्का, मंडी से भी ऊंचे मिले दाम…

    November 22, 2026

    केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र, 40 पुरुष बंदियों ने सीखी कंप्यूटर की बारीकियां, 30 महिला बंदियों को ब्यूटी पार्लर एवं हेयर ड्रेसिंग का प्रशिक्षण….

    November 22, 2026

    महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत

    November 22, 2026

    चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात

    November 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.