Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को बनेगा हॉटस्पॉट डेटाबेस, संवेदनशील इलाकों में लगेंगे अर्ली वार्निंग सिस्टम
    राज्य

    मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को बनेगा हॉटस्पॉट डेटाबेस, संवेदनशील इलाकों में लगेंगे अर्ली वार्निंग सिस्टम

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को बनेगा हॉटस्पॉट डेटाबेस, संवेदनशील इलाकों में लगेंगे अर्ली वार्निंग सिस्टम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले में संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर विशेष निगरानी की जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वन विभाग को पिछले दस वर्षों में हुई मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं का क्षेत्रवार ब्योरा तैयार करने और उनके आधार पर हॉटस्पॉट की मैपिंग करने के निर्देश दिए हैं। इन क्षेत्रों में सुरक्षा के उपायों के साथ निगरानी व्यवस्था भी मजबूत की जाएगी।

    ऋषिपर्णा सभागार में मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण एवं प्रबंधन समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि हाथी, गुलदार, बाघ, भालू और सांपों की आवाजाही वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता से चिह्नित किया जाए। पिछले वर्षों में हुई घटनाओं का विश्लेषण कर जोखिम वाले इलाकों का आकलन किया जाए। इसके आधार पर वन विभाग की गश्त बढ़ाने के साथ स्थानीय लोगों को लाठी, टॉर्च और लाउड हेलर जैसे सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।

    डीएम ने उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) और विद्युत विभाग को संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट लगाने के निर्देश दिए। नगर निगम और नगर पालिकाओं को कूड़े का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आकर्षित न हों।

    वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम और क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) की संख्या एवं क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। डीएम ने कहा कि जरूरत पड़ने पर विभाग को अतिरिक्त मानव संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा। संवेदनशील इलाकों में कैमरा ट्रैप, निगरानी कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा। वन्यजीव संघर्ष और वनाग्नि की घटनाओं की सूचना तत्काल संबंधित विभागों तक पहुंचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1926 का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए।

    जंगल से सटे गांवों के आसपास झाड़ियों की कटाई कराई जाएगी। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को इस संबंध में कार्रवाई करने को कहा, ताकि झाड़ियों में छिपे वन्यजीवों की मौजूदगी का पता चल सके। वहीं, हाथी प्रभावित और संभावित क्षेत्रों में किसानों को गन्ना और धान के बजाय वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए कृषि एवं उद्यान विभाग को किसानों के बीच जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

    News Desk

    Related Posts

    बस्तर में शांति और सुरक्षा के बेहतर वातावरण से नए अवसर की संभावनाएं खुल रही हैं- वनमंत्री कश्यप….

    November 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल….

    November 22, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बेरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण….

    November 22, 2026

    चुनावी तैयारी में भाजपा का संगठन पर जोर, पहली बार होंगे शक्ति केंद्र सम्मेलन

    November 22, 2026

    चुनावी तैयारी में भाजपा का संगठन पर जोर, पहली बार होंगे शक्ति केंद्र सम्मेलन

    November 22, 2026

    यूपीसीएल में स्वयं सहायता समूह कर्मियों का मानदेय बढ़ा, अब कुल भुगतान 23,157 रुपये।

    November 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर में शांति और सुरक्षा के बेहतर वातावरण से नए अवसर की संभावनाएं खुल रही हैं- वनमंत्री कश्यप….

    November 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल….

    November 22, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बेरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण….

    November 22, 2026

    मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को बनेगा हॉटस्पॉट डेटाबेस, संवेदनशील इलाकों में लगेंगे अर्ली वार्निंग सिस्टम

    November 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.