Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»देश»ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ गैर-जमानती वारंट
    देश

    ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ गैर-जमानती वारंट

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ गैर-जमानती वारंट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्‍ली
     यूट्यूबर ध्रुव रा
    ठी के खिलाफ दिल्‍ली की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी की है. मानहानी से जुड़े एक मामले में समन के बाद भी वे कोर्ट में पेश नहीं हुए थे. अब कोर्ट ने उनके खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट जारी किया है. यह कार्रवाई 8 साल पुराने आपराधिक मानहानि मामले में अदालत में पेश नहीं होने के कारण की गई है. यह मामला ‘बीजेपी आईटी सेल पार्ट-2’ शीर्षक वाले वीडियो से जुड़ा है, जिसे लेकर विकास सांकृत्यायन उर्फ विकास पांडे ने शिकायत दर्ज कराई थी. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 3 दिसंबर की तारीख तय की है। 

    साकेत अदालत ने ध्रुव राठी की लगातार अनुपस्थिति और उन्हें न्यायिक कार्यवाही में पेश करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में आ रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए यह वारंट जारी किया. इससे पहले 31 अक्टूबर को अदालत ने राठी के खिलाफ नया जमानती वारंट जारी किया था और उसे गुरुग्राम स्थित उनके पते पर तामील कराने का निर्देश दिया था. हालांकि, यह वारंट भी तामील नहीं हो सका. इससे पहले 17 अक्टूबर को भी अदालत ने राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था. अदालत को बताया गया था कि उनके आवास पर भेजे गए नए समन की तामील नहीं हो सकी, क्योंकि वहां ताला लगा हुआ था. बाद में पता चला कि 17 अक्टूबर को जारी वारंट ऑस्ट्रिया के गलत पते पर भेजा गया था. ध्रुव राठी फिलहाल ऑस्ट्रिया में रहते हैं। 

    हाल ही में भारत आए थे ध्रुव राठी

    इससे पहले ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी हुआ था. वकील समक्ष शर्मा ने अदालत को बताया था कि ध्रुव राठी आमतौर पर ऑस्ट्रिया में रहते हैं. गौरतलब है, हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दिल्ली में हुए प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए ध्रुव राठी भारत आए थे। 

    पहली बार जुलाई 2019 में ध्रुव राठी के खिलाफ समन जारी किया गया था. बाद में मामले में जमानती वारंट जारी हुआ. और अब उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है. मामले की अगली सुनवाई अब तीन दिसंबर को होगी। 

    क्‍या है मामला
    यह मामला ध्रुव राठी के एक वीडियो से संबंधित है, जिसमें कथित तौर पर विकास पांडे की मानहानि की गई थी. विकास पांडे सोशल मीडिया पेज ‘आई सपोर्ट नरेंद्र मोदी’ के संस्थापक हैं. उनका आरोप है कि वीडियो और उसे साझा किए जाने से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी वर्ष 2018 में इस वीडियो को रीट्वीट किया था. इस मामले में केजरीवाल ने फरवरी 2024 में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष स्वीकार किया था कि वीडियो को रीट्वीट करना उनकी गलती थी. इसके बाद जस्टिस संजीव खन्ना (अब सेवानिवृत्त) और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी. केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उनके खिलाफ जारी समन को रद्द करने से इनकार कर दिया गया था। 

    दिल्‍ली हाईकोर्ट ने क्‍या कहा था
    दिल्ली हाईकोर्ट ने पहले समन जारी करने के आदेश को बरकरार रखते हुए कहा था कि कथित मानहानिकारक सामग्री को रीट्वीट करना भी भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 499 के तहत अभियोजन का आधार बन सकता है. शिकायतकर्ता के अनुसार, ध्रुव राठी के खिलाफ समन की तामील में वर्ष 2019 से आ रही लगातार दिक्कतों और उनके भारत से बाहर रहने के कारण मामले की सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। 

    News Desk

    Related Posts

    रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश

    November 23, 2026

    पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची

    November 23, 2026

    पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे

    November 23, 2026

    HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ

    November 23, 2026

    बिसलेरी के पानी में मिले असुरक्षित तत्व, FSSAI ने पीने के लिए बताया असुरक्षित

    November 23, 2026

    नीदरलैंड ने की मोदी सरकार की तारीफ, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत से लगाई उम्मीद

    November 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ…..

    November 23, 2026

    अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण…..

    November 23, 2026

    रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश

    November 23, 2026

    मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ सामूहिक प्रयासों से खड़ा करना होगा जनआंदोलन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.