Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»देश»पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट
    देश

    पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बेंगलुरु

    पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में अपने परिवार के साथ घूमने पहुंचे टूर‍िस्‍टों पर हुए आतंकी हमले की पूरी दुनिया में निंदा हुई थी. इस आतंकी हमले से ठीक कुछ दिन पहले चीन के अर्थ-ऑब्‍जर्वेशन सैटेलाइट्स ने पहलगाम इलाके पर फोकस करने के ल‍िए 37 बार अजीब और अटपटे तरीके अपनाए. ये सारी एक्‍ट‍िविटी हमले से ठीक 6 द‍िन पहले शुरू हुई थी. हमले वाले दिन दो सैटेलाइट्स ने भी अपने ऑर्बिट बदले ताकि वे उस इलाके के ऊपर से ज्‍यादा बार गुजर सकें. इस जानकारी के साथ सवाल उठता है कि क्‍या पाकिस्‍तानी आतंकियों को इस इलाके में घुसने और समझने के ल‍िए चीन ने मदद की थी?

    15 से 30 अप्रैल के बीच 37 प्‍लान मैनूवर
    ये जानकारी बेंगलुरू की स्‍पेस सर्व‍िलांस स्‍टार्टअप ‘दिगंतारा’ की रिपोर्ट में सामने आए हैं, ज‍िसे ‘द प्रिंट’ ने प्रकाशित क‍िया है. द‍िगंतारा के स्पेस डोमेन अवेयरनेस (SDA) एनालिसिस में पाया गया है कि चीनी सैटेलाइट्स ने 15 से 30 अप्रैल 2025 के बीच 37 पहले से प्लान किए गए मैनूवर किए, जिससे पहलगाम के ऊपर से उनके पासिंग पैटर्न में बदलाव आया. कंपनी के साइंटिस्ट्स ने कहा कि ये मैनूवर शायद हमले से पहले ही प्लान किए गए थे। 

    क्‍या आतंक‍ियों को बताए गए भागने के रास्‍ते?
    र‍िपोर्ट बताती है कि 16 अप्रैल को, याओगन-35 01A सैटेलाइट ने अपना ऑर्बिट बदल दिया, जिससे पहलगाम के ऊपर से उसके पासिंग पैटर्न दोगुने हो गए. हमले वाले दिन, दो और सैटेलाइट्स, याओगन-39 01B और याओगन-39 01C ने, हत्याओं के बाद शाम 5:14 बजे और 5:59 बजे मैनूवर किए. ये सैटेलाइट एडवांस्ड इमेजिंग और सर्विलांस टेक्नोलॉजी से लैस हैं, जिनका इस्तेमाल मिलिट्री टोही और खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए किया जा सकता है। 

    हालांकि, इस रिपोर्ट में हमले के संबंध में इन मैनूवर की अहमियत नहीं बताई गई है, लेकिन कंपनी की सर्विलांस टीम के सूत्रों ने कहा कि यह एक्टिविटी इलाके की सैटेलाइट मॉनिटरिंग का संकेत दे सकती है. जैसे शायद सिक्योरिटी फोर्स की मूवमेंट को ट्रैक करने या आतंकवादियों के भागने के रास्तों का पता लगाने के लिए. हालांकि अभी तक यह स‍िर्फ एक अनवेरिफाइड हाइपोथीसिस है। 

    क्‍या होता है सैटेलाइट मैनूवर?
    ये र‍िपोर्ट बताती है कि 29 अप्रैल और 30 अप्रैल को मैनूवर फिर से पीक पर पहुंच गए. 29 अप्रैल को, लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) से चीनी सैटेलाइट्स ने 37 मैनूवर किए और 30 अप्रैल को, 31 मैनूवर किए. ये चुने हुए इलाके को करीब से और साफ देखने के लिए आइडियल है. दरअसल सैटेलाइट मैनूवर का मतलब है सैटेलाइट की कक्षा यानी ऑर्ब‍िट या उसकी दिशा में जानबूझकर बदलाव करना, ताकि उसे अंतरिक्ष में सही जगह पर पहुंचाया जा सके या उसकी मौजूदा स्थिति को बदला जा सके. सैटेलाइट में छोटे रॉकेट इंजन यानी थ्रस्टर लगे होते हैं. इन्हें चालू करने पर गैस तेज गति से बाहर निकलती है और उसके उलट दिशा में सैटेलाइट को धक्का मिलता है. इससे उसकी गति या दिशा बदल जाती है. इसे थ्रस्ट कहा जाता है. इन ऑर्बिटल एडजस्टमेंट से सैटेलाइट्स के पहलगाम के ऊपर से गुजरने की संख्या बढ़ गई, जिससे उन्हें इस इलाके को देखने के ज्‍यादा मौके मिले। 

    इस रिपोर्ट में 1332 चीनी स्पेस ऑब्जेक्ट्स का एनालिसिस किया गया. इनमें से 190 ने इस दौरान कम से कम एक ऑर्बिटल मैनूवर किया. हालांकि, 37 मैनूवर इसलिए खास थे क्योंकि इनकी वजह से सैटेलाइट ने पहलगाम पर अपना फोकस तेज करने के लिए अपनी सामान्य मूवमेंट बदल दी. एनालिसिस से पता चलता है कि याओगन और गाओफेन सीरीज के सैटेलाइट्स समेत कई चीनी सैटेलाइट्स ने पहलगाम आतंकी हमले से पहले के दिनों में अजीब ऑर्बिटल मूवमेंट्स दिखाए। 

    आतंकी हमलों में कई थी 26 मासूमों की जान
    22 अप्रैल 2025 को पहलगाम से 6 किलोमीटर दूर बैसरन घाटी में आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट्स की मौत हुई थी. 16 लोग घायल हुए थे. इस हमले में आतंक‍ियों ने लोगों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया था. इन हमलों के बाद देश में खासा गुस्‍सा देखा गया था और भारत-पाकिस्‍तान ने तभी से एक-दूसरे के ल‍िए अपने हवाई रास्‍ते भी बंद कर रखे हैं। 

    आतंक‍ियों के पास थे चीनी कैमरे
    इन चीनी सैटेलाइटों से पहले पहलगाम हमलों में चीनी कैमरों का भी ज‍िक्र आ चुका है. पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों के पास से अमेरिकी कंपनी गोप्रो का कैमरा मिला था. इस कैमरे को लेकर भारत ने चीन से जानकारी मांगी थी, लेकिन अब तक वहां से कोई जवाब नहीं आया है. गोप्रो कंपनी ने बताया था कि यह कैमरा चीन के एक अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था. अब NIA यह पता लगा रही है कि कैमरा वहां से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स तक कैसे पहुंचा। 

    News Desk

    Related Posts

    महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील

    November 24, 2026

    सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना

    November 24, 2026

    दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम

    November 24, 2026

    10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम

    November 24, 2026

    एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे

    November 24, 2026

    एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

    November 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति

    November 24, 2026

    वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    November 24, 2026

    वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त

    November 24, 2026

    पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट

    November 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.