Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»Uttarakhand News: 5 साल में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी, स्वरोजगार से लेकर विदेशी रोजगार तक धामी सरकार ने खोले अवसरों के नए द्वार…
    राज्य

    Uttarakhand News: 5 साल में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी, स्वरोजगार से लेकर विदेशी रोजगार तक धामी सरकार ने खोले अवसरों के नए द्वार…

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Uttarakhand News: 5 साल में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी, स्वरोजगार से लेकर विदेशी रोजगार तक धामी सरकार ने खोले अवसरों के नए द्वार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विगत पांच वर्ष के दौरान युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के साथ ही शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार के क्षेत्र में कई पहल की हैं. पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने के अलावा युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देकर वैश्विक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया है.

    प्रदेश में बीते पांच वर्ष में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं. सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू, नकल माफिया पर लगाम कसने का काम किया. उपनल कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्रदान किया गया है. युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उद्यमिता और कौशल प्रशिक्षण के साथ बैंक ऋण की 30 प्रतिशत राशि अनुदान के रूप में देने की योजना भी शुरू की गई है.

    मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जर्मन और जापानी भाषा प्रशिक्षण के 158 केंद्र संचालित किए जा रहे हैं. अक्टूबर 2026 तक इस पहल के माध्यम से 106 युवाओं को विदेश में रोजगार मिला है. वहीं, मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना शुरू की गई है. इसके प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है.

    शिक्षा के क्षेत्र में पीएम श्री योजना के पहले चरण में 141 और दूसरे चरण में 84 विद्यालयों का चयन किया गया है. इसके अलावा 500 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में वर्चुअल कक्षाएं संचालित की जा रही हैं. मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 21,743 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है. उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना भी शुरू की गई है.

    विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए लैब ऑन व्हील कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है. सभी जनपदों में विज्ञान केंद्र स्थापित करने की दिशा में भी कार्य हो रहा है. देहरादून में देश की पांचवीं साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार से जोड़ना है.

    उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखण्ड देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना है. दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज की स्थापना की गई है. वहीं, टिहरी गढ़वाल के मदन नेगी में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी मिली है और अल्मोड़ा के द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि हस्तांतरित की गई है.

    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न….

    November 27, 2026

    धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान, छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी….

    November 27, 2026

    बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े……

    November 27, 2026

    सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम, 20 से 22 फरवरी तक ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में होगा तीन दिवसीय महोत्सव ‘संगीति’ का भव्य आयोजन….

    November 27, 2026

    ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम सुशासन’ की राह पर छत्तीसगढ़, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ कार्यशाला को किया संबोधित….

    November 27, 2026

    ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल…

    November 27, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: 5 साल में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी, स्वरोजगार से लेकर विदेशी रोजगार तक धामी सरकार ने खोले अवसरों के नए द्वार…

    November 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न….

    November 27, 2026

    धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान, छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी….

    November 27, 2026

    तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

    November 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.