Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम सुशासन’ की राह पर छत्तीसगढ़, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ कार्यशाला को किया संबोधित….
    छत्तीसगढ़

    ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम सुशासन’ की राह पर छत्तीसगढ़, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ कार्यशाला को किया संबोधित….

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम सुशासन’ की राह पर छत्तीसगढ़, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ कार्यशाला को किया संबोधित….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर तथा श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज प्रधान महालेखाकार छत्तीसगढ़ कार्यालय (सीएजी) में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम सुशासन’ के मूलमंत्र पर काम कर रही है। भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग के तत्वावधान में चल रहे ‘लेखा परीक्षा पखवाड़ा-2026’ के अंतर्गत ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ विषय पर यह कार्यशाला आयोजित की गई।

    जीरो प्वाइंट, पुराने विधानसभा भवन के पास स्थित महालेखाकार कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्राकृतिक और खनिज संसाधनों से समृद्ध छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापित करने की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि 1 नवम्बर 2024 से लागू नई औद्योगिक नीति 2024-30 के माध्यम से राज्य में निवेश बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

    *छत्तीसगढ़ देश का पहला ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ अधिनियम विधानसभा में पारित किया*

    मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ देश का ऐसा पहला राज्य बना है, जिसने ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ से जुड़ा अधिनियम विधानसभा में पारित किया है। इसका मुख्य उद्देश्य निवेशकों और नागरिकों को भरोसा दिलाते हुए समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करना है। सरकार शत-प्रतिशत ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाकर सरलता, समय पर सेवा और पारदर्शिता सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित छत्तीसगढ़ 2047’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए उद्योग जगत व विभिन्न विभागों से सुझाव लेकर पुराने नियमों में बदलाव और नए नियम बनाए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने शासन की योजनाओं व कार्यों में पारदर्शिता लाने में सीएजी विभाग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

    ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम सुशासन’ की राह पर छत्तीसगढ़

    कार्यशाला में अन्य वक्ताओं में श्री जसप्रीत सिंह सलूजा (प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) ने प्रदेश के औद्योगिक विकास, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों (MSME) तथा ‘सिंगल विंडो डिजिटल कम्प्लाएंस’ की महत्ता पर प्रकाश डाला। श्री किशोर बरड़िया (सी.ए.) ने जीएसटी (GST) अनुपालन को अधिक सरल, पारदर्शी बनाने और वास्तविक करदाताओं के संरक्षण पर जोर दिया।

    इस अवसर पर प्रधान महालेखाकार छत्तीसगढ़ श्री यशवंत कुमार, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला सहित महालेखाकार कार्यालय के अधिकारी, सीआईआरसी व चेम्बर के सदस्य तथा विश्वविद्यालय के छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न….

    November 27, 2026

    धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान, छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी….

    November 27, 2026

    बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े……

    November 27, 2026

    सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम, 20 से 22 फरवरी तक ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में होगा तीन दिवसीय महोत्सव ‘संगीति’ का भव्य आयोजन….

    November 27, 2026

    ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल…

    November 27, 2026

    गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा…..

    November 27, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: 5 साल में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी, स्वरोजगार से लेकर विदेशी रोजगार तक धामी सरकार ने खोले अवसरों के नए द्वार…

    November 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न….

    November 27, 2026

    धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान, छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी….

    November 27, 2026

    तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

    November 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.