Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»विदेश»चांद पर बार-बार जाग रहा ये Chandrayaan, कैसे हो रहा है हर रात के बाद चमत्कार…
    विदेश

    चांद पर बार-बार जाग रहा ये Chandrayaan, कैसे हो रहा है हर रात के बाद चमत्कार…

    By May 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चांद पर बार-बार जाग रहा ये Chandrayaan, कैसे हो रहा है हर रात के बाद चमत्कार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Chandrayaan-3 यानी भारत की अंतरिक्ष सफलता एक बड़ा अध्याय, फिलहाल चांद पर सो रहा है।

    कब जागेगा इसका जवाब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पास भी नहीं है। इसी बीच जापान के चंद्रयान कहे जाने वाले मून स्नाइपर ने चंद्रमा से खुशखबरी भेजी है।

    खास बात है कि मून स्नाइपर ने चांद से इस बार कुछ तस्वीरें भेजी हैं। वहीं, जापानी स्पेस एजेंसी JAXA के इंजीनियर मई में एक बार फिर संपर्क साधने की कोशिश करेंगे।

    जापान का चंद्रयान
    स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून या की सतह पर 19 जनवरी को पहुंचा था। JAXA के मुताबिक, स्लिम का दो बड़े मकसद थे।

    पहला, एक छोटे एक्सप्लोरर में शामिल उन तकनीकों का प्रदर्शन करना था, जो सटीक लैंडिग में मदद करती हैं। दूसरा, हल्के एक्सप्लोरेशन सिस्टम का इस्तेमाल कर चांद और अन्य ग्रहों की स्टडी में तेजी लाना शामिल है। 

    लैंडिंग के समय फेल हुआ प्लान
    यान ने शिओली क्रेटर के पास लैंडिंग की, लेकिन जैसा सोचा था वैसा हो नहीं पाया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उतरने की प्रक्रिया के दौरान अंतरिक्षयान में कोई परेशानी हुई और वो नाक के बल नीचे उतरा।

    अब इसकी वजह से उसके सोलर पैनल ऊपर की बजाए पश्चिम की ओर चले गए और उन्हें पावर बनाने के लिए जरूरी सूर्य की रोशनी नहीं मिली।

    अब खास बात है कि लैंडर के पास बंद होने से पहले सिर्फ कुछ तस्वीरें भेजने की ही ताकत थी। इसके बाद जापान की मिशन टीम को उम्मीद जगी कि जब सूर्य की रोशनी सोलर पैनल पर दोबारा पड़ेगी, तब शायद अंतरिक्षयान जाग जाए।

    हर रात के बाद जाग रहा है जापान का चंद्रयान
    JAXA का कहना है कि मून स्नाइपर को चांद की रात के समय होने वाले मुश्किल भरे हालात के लिए तैयार नहीं किया गया था। NASA का भी कहना है कि चांद पर रात के समय पार -133 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

    अब मून स्नाइपर से उम्मीद नहीं थी कि वो एक रात भी काट सकेगा। खास बात है कि चांद पर रात धरती की तुलना में दो सप्ताह लंबी होती है।

    इतना ही नहीं स्लिम चांद पर दिन का तापमान भी झेल रहा है, जो NASA के मुताबिक, 121 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

    इधर, मून स्नाइपर का हर रात के बाद जागना भी जारी है। इस दौरान वह तस्वीरें भेजता और फिर गहरी नींद में चला जाता है।

    मून स्नाइपर से मिशन टीम ने 23 अप्रैल को संपर्क साधा था। मिशन टीम ने X पर लिखा था, ‘स्लिम ने चांद पर 3 रातों के बाद भी काम करना जारी रखा है, जिसकी डिजाइन में उम्मीद नहीं की थी।’ इससे पहले स्लिम ने 23 मार्च के आसपास धरती से भेजे संदेशों का जवाब दिया था।

    अब आगे क्या प्लान
    JAXA के इंजीनियर स्लिम से संपर्क साधने के मामले में काफी सतर्रकता बरत रहे हैं। मिशन टीम स्लिम के जागने के बाद एक दिन का समय लेती है और फिर तस्वीरें भेजने का आदेश देती है। खबर है कि सूर्यास्त होने के बाद मून स्नाइपर 29 अप्रैल को फिर आराम करने चला गया है।

    अब एजेंसी का कहना है, ‘हम मध्य से मई के अंत के बीच ऑपरेशन फिर शुरू करने की योजना बना रहे हैं। हम आपके लगातार समर्थन की सराहना करते हैं।’

    भारत के चंद्रयान-2 ने की स्लिम की काफी मदद
    खबरें हैं कि चंद्रयान-2 मिशन से जापान के स्लिम को काफी अहम जानकारियां मिली थीं, जिसकी मदद से उसे चांद पर लैंडिंग में काफी मदद मिली।

    हालांकि, भारत का चंद्रयान-2 लैंडिंग नहीं होने के कारण पूरी तरह से सफल नहीं हो सका था, लेकिन इसने स्लिम को तस्वीरें और लैंडिंग स्पॉट चुनने में मदद की थी। इसरो और JAXA LUPES मिश के लिए साथ भी काम कर रहे हैं।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन…..

    June 24, 2026

    वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    June 24, 2026

    अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी….

    June 23, 2026

    साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, हजारों विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू….

    June 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.