Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»विदेश»अरे! इमरान खान हैं या दादा जी, पूर्व पाक PM का VIDEO देख हर कोई चौंक गया…
    विदेश

    अरे! इमरान खान हैं या दादा जी, पूर्व पाक PM का VIDEO देख हर कोई चौंक गया…

    By May 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अरे! इमरान खान हैं या दादा जी, पूर्व पाक PM का VIDEO देख हर कोई चौंक गया…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के सफेद बालों वाला एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

    इस वीडियो में अधिक उम्रदराज़ दिख रहे हैं। इसमें वह दो अन्य व्यक्तियों के साथ एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं।

    अपने काले और स्टाइलिश बालों के लिए मशहूर इमरान खान पहचान में नहीं आ रहे हैं। कई लोगों ने तो यहां तक पूछा है कि क्या ये इमरान खान ही हैं?

    बुधवार को इनकॉग्निटो नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो क्लिप जारी किया है। यह जल्दी ही सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसे 1600 से अधिक लोगों ने शेयर किया है।

    वहीं, कम समय में 10 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा है, “पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान बिना मेकअप और हेयर डाई के।”

    न्यूज इंटरनेशनल अखबार ने सूत्रों के हवालों से बताया कि तस्वीर लीक होने पर उच्चतम न्यायालय ने आपत्ति जताई है जिसके बाद प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

    एक यूजर ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए सवाल किया कि क्या वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वास्तव में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नेता है।

    उन्होंने लिखा, “सचमुच, यह इमरान खान हैं?” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “क्या आप उम्मीद करते हैं कि 71 साल का व्यक्ति कैल्विन क्लेन मॉडल जैसा दिखे?” 

    एक अन्य यूजर ने क्लिप को फर्जी और एआई-जनरेटेड बताकर खारिज कर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा, “एआई-जनरेटेड वीडियो से लोगों को बेवकूफ बनाना बंद करो।”

    आपको बता दें कि भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों में बदलाव के एक मामले में इमरान खान गुरुवार को एक वीडियो लिंक के माध्यम से देश के सर्वोच्च न्यायालय के सामने पेश हुए।

    लेकिन वायरल वीडियो में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के संस्थापक की एक लीक हुई क्लिप में उन्हें काले बालों के साथ अदालत की सुनवाई में भाग लेते हुए दिखाती है।

    ऑनलाइन माध्यम से इमरान खान की पेशी तब संभव हुई जब प्रधान न्यायाधीश काजी फैज ईसा ने मंगलवार को पिछली सरकार द्वारा राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) कानूनों में किए गए बदलावों को रद्द करने के खिलाफ सरकार की अपील पर सुनवाई करते हुए अधिकारियों को खान को अपना पक्ष रखने के लिए पेश करने का आदेश दिया था।

    इमरान खान ने एनएबी कानूनों में बदलाव को चुनौती दी थी और शीर्ष अदालत ने पिछले साल सितंबर में उनकी याचिका स्वीकार कर ली थी, जिसने खान के कट्टर प्रतिद्वंद्वी पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ सहित कुछ प्रमुख नेताओं के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के दर्जनों मामले फिर से खोल दिए थे।

    खान मामले में वीडियो लिंक के माध्यम से एक याचिकाकर्ता के रूप में पेश हुए, लेकिन सुनवाई की मौजूदा परंपरा के अनुसार सीधा प्रसारण नहीं किया गया।

    यहां तक कि मामले की पिछली कार्यवाही का भी उच्चतम न्यायालय ने सीधा प्रसारण किया था, लेकिन बृहस्पतिवार को ऐसा नहीं हुआ।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी….

    June 23, 2026

    साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, हजारों विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू….

    June 23, 2026

    राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: डिजिटल गवर्नेंस को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने पर जोर, देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव…..

    June 23, 2026

    सेवा सेतु – अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर….

    June 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.