Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»विदेश»दोषसिद्धी के बाद पहली बार ट्रंप की चुनावी परीक्षा
    विदेश

    दोषसिद्धी के बाद पहली बार ट्रंप की चुनावी परीक्षा

    By June 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दोषसिद्धी के बाद पहली बार ट्रंप की चुनावी परीक्षा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एडल्ट स्टार के साथ अपने संबंध छिपाने के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप पहली बार प्राइमरी चुनाव में शामिल होंगे। यह प्राइमरी चुनाव का आखिरी चरण है और ट्रंप के दोषी ठहराए जाने के बाद इस चुनाव में बहुत कुछ दांव पर लगा है। अमेरिकी समय के अनुसार, मंगलवार को मोंटाना, न्यूजर्सी और न्यू मैक्सिको में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के प्राइमरी चुनाव होने हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के भी इन राज्यों के साथ ही वॉशिंगटन डीसी और दक्षिण डेकोटा में प्राइमरी चुनाव होने हैं।

    रिपब्लिकन पार्टी के वॉशिंगटन डीसी में मार्च में ही प्राइमरी चुनाव हो चुके हैं, जबकि दक्षिण डेकोटा में रिपब्लिकन पार्टी के प्राइमरी चुनाव रद्द हो गए थे। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से जो बाइडन इन प्राइमरी चुनाव में प्रतिस्पर्धा करेंगे। ट्रंप और बाइडन के इन चुनाव में आसानी से जीतने की उम्मीद है क्योंकि दोनों ही पार्टियों की तरफ से ये ही दोनों मुख्य उम्मीदवार बचे हैं। हालांकि इसके बावजूद इन चुनाव में काफी कुछ दाांव पर है। 

    दरअसल अगर रिपब्लिकन पार्टी के प्राइमरी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत का अंतर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा तो इसका मतलब ये निकाला जाएगा कि शायद जघन्य मामले में दोषी पाए जाने के बाद लोग ट्रंप को वोट देने से हिचक रहे हैं। साथ ही राष्ट्रपति पद की दावेदार रहीं निक्की हेली ने अपनी उम्मीदवार वापस लेने के बाद बीते दिनों कहा था कि वह डोनाल्ड ट्रंप को वोट करेंगी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि निक्की हेली के समर्थक भी ट्रंप का समर्थन कर सकते हैं, अगर ऐसा हुआ तो ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के आसार बढ़ जाएंगे और अगर ऐसा नहीं हुआ तो यकीनन ये ट्रंप के लिए चिंता की बात हो सकती है।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

    August 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि,केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) को दी मंजूरी, 9,000 रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त

    August 8, 2026

    योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….

    August 7, 2026

    रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.